Legal:Edit Patrol on Android app Privacy Statement/hi
यह गोपनीयता कथन Edit Patrol on Android app प्रतिभागियों के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन की गोपनीयता नीति का पूरक है। हम प्रतिभागियों से प्राप्त जानकारी कैसे एकत्र, उपयोग, साझा, संग्रहीत करते और हटाते हैं, इस बात का विवरण करते हैं।
जानकारी का संग्रहण और उपयोग
हम आपकी जानकारी क्यों एकत्र करते हैं
यह परियोजना हमारीसदस्य अनुभव सुधारना और हमारे आंदोलन की स्थिरता बढ़ानामें मदद करेगी। हम आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी का उपयोग निम्नलिखित के लिए करेंगे:
- अपनी परियोजनाएं, टूल, और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए
- आवेदक, प्रतिभागी, या नामांकन खोजने के लिए
- खुले शोध और अध्ययन से ज्ञान बढ़ाने के लिए
इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया dchen@wikimedia.org and otichonova
wikimedia.org पर ईमेल करें।
हम आपकी जानकारी क्यों एकत्र करते हैं
त्वरित सर्वेक्षणका उपयोग सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं को एकत्र करने के लिए किया जाता है; Meta-Wiki और MediaWikiपर इसके पृष्ठ पढ़ें। हमारी यह समझने में मदद करने के लिए कि हमारे उपयोगकर्ता विकिमीडिया परियोजनाओं पर कैसे और क्यों जाते हैं, हम आपके सर्वेक्षण के जवाबों को QuickSurveys द्वारा एकत्र किए गए अतिरिक्त डेटा से जोड़ देंगे, जो नीचे विस्तृत है। Qualtrics का उपयोग प्रतिक्रियाओं या पंजीकरणों को एकत्र करने के लिए भी किया जाता है; कृपया उनकी गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तेंपढ़ें। Google Meet का उपयोग बैठक की मेजबानी या ईवेंट को स्ट्रीम करने के लिए भी किया जाता है; कृपया उनकीगोपनीयता नीति और सेवा की शर्तेंपढ़ें। Google Forms का उपकरण का उपयोग प्रतिक्रियाओं या पंजीकरणों को एकत्र करने के लिए किया जाता है; कृपया उनकी गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तेंपढ़ें।
हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं
यदि आप भाग लेना चुनते हैं, तो हम आपसे निम्नलिखित जानकारी प्रदान करने के लिए कहेंगे:
सवालों के जवाब- जैसे कि परिभाषित और फ्री-फॉर्म प्रतिक्रियाएं
संपर्क करने की जानकारी- जैसे कि नाम, उपयोगकर्ता का नाम, ईमेल पता
जनसांख्यिकीय जानकारी- जैसे कि राष्ट्रीयता, लिंग
भुगतान जानकारी- जैसे कि नाम, पता, बैंक की जानकारी
रिकॉर्डिंग- जैसे वीडियो, ऑडियो, फोटो
ट्रांस्क्रिप्ट्स- जैसे कि चैट लॉग, कैप्शन, स्क्रीनशॉट
डिवाइस की जानकारी- जैसे कि IP पता, उपयोगकर्ता एजेंट
नॉनपब्लिक विकिमीडिया सत्र की जानकारी- जैसे कि देखे गए पृष्ट, लॉगिन स्थिति
साझाकरण
हम आपकी जानकारी को कैसे साझा करते हैं
प्रकाशन: हम पहचान करने वाले डेटा (जैसे कि एट्रिब्यूशन के साथ प्रत्यक्ष उद्धरण) और ना पहचाने जा सकने वाले डेटा (जैसे कि अनाम उद्धरण, सांख्यिकी, या अन्य समग्र डेटा) प्रकाशित करेंगे। इस प्रकाशन को सुविधाजनक बनाने के लिए, आप क्रिएटिव कॉमन्स एट्रिब्यूशन-शेयरअलाइक 3.0 और 4.0की शर्तों के तहत अपने कॉपीराइट करने योग्य योगदान को लाइसेंस देने के लिए सहमत हैं।
पहुँच: असंसाधित डेटा को सिर्फ विकिमीडिया कर्मचारियों, ठेकेदारों और सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया जाएगा, जिन्हें इस जानकारी को संसाधित करने की जरुरत हो और गैर-प्रकटीकरण दायित्वों के अधीन हो।
अन्य साझाकरण: कानून द्वारा आवश्यक होने पर हम किसी भी एकत्रित जानकारी का खुलासा कर सकते हैं, जब हमारे पास आपकी सहमति हो, जब हमारे अधिकारों, गोपनीयता, सुरक्षा, उपयोगकर्ताओं, या आम जनता की रक्षा के लिए आवश्यक हो, और जब हमारी उपयोग की शर्तों या किसी अन्य विकिमीडिया नीति को लागू करने के लिए आवश्यक हो।
संरक्षण
हम आपकी जानकारी कब तक रखते हैं
हमारे द्वारा एकत्र किए गए असंसाधित डेटा को १८० दिनों के भीतर हटा दिया जाएगा, गैर-पहचान कर दिया जाएगी या एकत्र किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे डेटा प्रतिधारण दिशानिर्देश देखें।
किससे संपर्क करना है
यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया dchen@wikimedia.org and otichonova
wikimedia.org पर ईमेल करें। जो प्रतिभागी अपने द्वारा प्रदान की गई जानकारी को बदलना, उस तक पहुँच करना या हटाना चाहते हैं, उन्हें प्रदान करना चाहिए अपने अनुरोधों के साथ हमसे संपर्क करना चाहिए