नीति: प्रचार के उद्देश्यों हेतु विकिमीडिया साइटों का उपयोग/अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
This page lists some frequently asked questions (FAQ) about the प्रचार-प्रसार के उद्देश्यों के लिए विकिमीडिया साइटों का उपयोग. This FAQ is not part of the प्रचार-प्रसार के उद्देश्यों के लिए विकिमीडिया साइटों का उपयोग. It is not even a legal document and it is not legal advice. We do hope, however, that you will find it helpful. कृपया ध्यान दें कि मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में किसी भी अंतर के होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है। |
क्या यह नीति उन संदेशों पर भी लागू होती है जो लक्षित होते हैं और क्या केवल लॉग-इन किए हुए उपयोगकर्ताओं को ही दिखाई देते हैं?
जी हाँ। बाहरी विषयों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकिमीडिया वेबसाइट की संपत्तियों के सभी उपयोगों पर सामान नियम लागू होते हैं, चाहे लक्षित दर्शक कोई भी हो। हालाँकी, लक्षित दर्शक यह विचार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि क्या दर्शकों को किसी संदेश से गुमराह किया जा सकता है—यह माना जा सकता है कि लॉग-इन किए हुए उपयोगकर्ता विकिमीडिया परियोजनाओं और आंदोलन की सँरचना को बिना विकी खाते वाले औसत पाठक की तुलना में बेहतर समझते हैं।
यह नीति,सेंट्रलनोटिस और लोगो परिवर्तन से संबंधित नीतियाँ, विकिमीडिया फाउंडेशन के कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों की सूचना देना अनिवार्य बनाती हैं। इन सूचनाओं के उत्तर में कर्मचारी क्या करेंगे? क्या कर्मचारी किसी ऐसे कार्य को अस्वीकार कर देंगें जिस पर समुदाय की सहमति हो?
कर्मचारियों को सूचना भेजना, जगरूकता बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कार्य है। विकिमीडिया फाउंडेशन, और विशेष रूप से वैश्विक वकालत टीम के कर्मचारी, यह जानकर लाभान्वित होते हैं कि विकिमीडिया समुदाय बाहरी विषयों पर वकालत करने हेतु क्या कदम उठा रहे हैं। ये सूचना कर्मचारियों को, सामुदायिक वकालत के प्रयासों को सुविधाजनक बनाने या समर्थन देने का अवसर प्रदान करती है, जैसे कि अन्य समान विचारधारा वाले समूहों से संपर्क स्थापित करना या संदेश भेजने के सुझाव साझा करना। कर्मचारी अन्य संबंधित वकालत के प्रयासों से भी अवगत हो सकते हैं और संभावित समन्वय या तालमेल के लिए उन्हें समुदायों के ध्यान में ला सकते हैं।
कर्मचारी द्वारा समीक्षा, नीति के अनुपालन की अंतिम जाँच के रूप में भी कार्य कर सकती है। परियोजना के समुदायों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे किसी भी वकालत संबंधी कार्रवाई पर विचार-विमर्श करते समय प्रासंगिक नीतियों पर ध्यान दें। कर्मचारी द्वारा समीक्षा का उद्देश्य सामुदायिक सहमति पर संदेह करना नहीं है, विशेष रूप से उन मामलों में जो स्वाभाविक रूप से विवेक पर आधारित होते हैं (जैसे कि किसी विशेष अवकाश की प्रकृति)। यदि नीति के कुछ प्रासंगिक खंड ऐसे हैं जिन पर सामुदायिक विचार-विमर्श में विचार नहीं किया गया है, तो कर्मचारी उन नीतियों के अनुपालन के संबंध में प्रश्न उठा सकते हैं। कर्मचारी किसी ऐसे निर्णय या कार्रवाई को सिर्फ तभी “वेटो” (रोक) करेगा, जिसे समुदाय का समर्थन प्राप्त हो, पर वह स्पष्टतः लागू नीतियों का उल्लंघन कर रहा हो, कर्मचारी बिना कारण बताए किसी भी कार्रवाई पर वेटो (रोक)नहीं करेंगे।
बैनर की तुलना में लोगो में बदलाव पर अधिक प्रतिबंध क्यों हैं?
बैनरों (और ब्लैकआउट) की तुलना में, लोगो परिवर्तन बहुत कम संदर्भ प्रदान करता है। बैनरों में पाठ होता है जो उनके उद्देश्य की व्याख्या करता है और उनमें मौजूद किसी भी छवि को संदर्भित करता है। हालाँकी, एक लोगो परिवर्तन अपने आप में, विभिन्न दर्शकों द्वारा व्याख्याओं की एक विस्तृत शृंखला को प्रेरित कर सकता है। यहाँ तक कि एक ही लोगो की व्याख्या भी बाहरी सामाजिक या राजनीतिक संदर्भ में बदलाव के कारण अलग-अलग समय पर अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, किसी देश के ध्वज को सम्मिलित करने वाला लोगो राष्ट्रीय अवकाश पर प्रदर्शित होने पर एक सामान्य उत्सव हो सकता है, लेकिन किसी अन्य संदर्भ में यह किसी विशेष राजनीतिक आंदोलन के समर्थन का संकेत दे सकता है। संदर्भ संबंधी जानकारी के अभाव के कारण, बैनरों की तुलना में लोगो परिवर्तन से गलतफहमी होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए, लोगो परिवर्तन करते समय अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।